नयी दिल्ली, 23 सितम्बर (कड़वा सत्य) कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव से पहले आज पूर्वांचल के छात्रों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को संगठन के लिए आने वाले चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वह एनएसयूआई में पूर्वाचल के प्रभारी रहे हैं, इसलिए पूर्वांचल से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों में पूर्वांचल के छात्रों की बड़ी भूमिका होगी और उन्हें उम्मीद है कि पूर्वांचल के छात्र चुनाव में एनएसयूआई को वोट देंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का शक्ति प्रदर्शन


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

