देश में ओलावृष्टि और वर्षा होने के आसार

Wasim19 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (कड़वा सत्य) भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 21 फरवरी तक 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही ओलावृष्टि और वर्षा होने के आसार साेमवार को जताए।
मौसम विभाग के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के कारण 19 से 21 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आज और कल तथा आज उत्तराखंड में भारी वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं।

Share:

Comments

Leave a comment