धनखड़ चार जनवरी को जम्मू के दौरे पर

Wasim3 January 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 02 जनवरी (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चार जनवरी को जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर रहेंगे और कई समारोहों में शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यह बताया कि श्री धनखड़ जम्मू के शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
एक दिवसीय यात्रा के दौरान, श्री धनखड़ कठुआ में बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भी मुख्य अतिथि होंगे।
सत्या,आशा

Share:

Comments

Leave a comment