धनखड़ ने दी ओडिशा स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

Wasim1 April 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 01 अप्रैल (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओडिशा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने साेमवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ ने ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों कीे सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की है।
श्री धनखड़ ने कहा कि प्राचीन मंदिरों की शानदार भव्यता से लेकर आधुनिक युग के अत्याधुनिक नवाचारों तक, ओडिशा की संस्कृति, विरासत और प्रगति की समृद्ध छवि सभी को मंत्रमुग्ध करती रहती है।
उन्होंने कहा, “ ओडिशा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। जनता और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
सत्या अशोक
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment