नयी दिल्ली 02 जून (कड़वा सत्य) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्यवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है।
श्री धनखड़ ने रविवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि तेलंगाना अपनी समृद्ध विरासत , कृषि विविधता और प्रौद्योगिकी क्षमता के लिए जाना जाता है। यह राज्य सांस्कृतिक विविधता का केंद्र है।
उन्होंने कहा, “ तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मैं तेलंगाना की निरंतर प्रगति और विकास की कामना करता हूं।”
सत्या सैनी
कड़वा सत्य
धनखड़ ने दी तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

