नड्डा गुजरात से, चव्हाण महाराष्ट्र से राज्य सभा उम्मीदवार

Wasim14 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुजरात से राज्य सभा के सदस्य बनेंगे जबकि मंगलवार को कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री डेस्क चव्हाण महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाए गए हैं।
भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में महाराष्ट्र और गुजरात के कुल सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
गुजरात से श्री नड्डा के अलावा गोविंद भाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक और जसवंत सिंह सलाम सिंह परमार तथा महाराष्ट्र से श्री चव्हाण के अलावा श्रीमती मेधा कुलकर्णी और डॉ. अजीत गोपछड़े को राज्य सभा उम्मीदवार बनाया गया है।
डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment