नयी दिल्ली, 21 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने मेडिकल प्रेवश परीक्षा नीट के पेपरलीक मामले में शुक्रवार को देश के विभिन्न राज्यों की राजधानियों में प्रदर्शन किया और पेपर लीक के आरोपियों को तत्काल सख्त सजा देने की मांग की।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ नीट पेपर लीक घोटाले का विरोध किया और कहा कि मोदी सरकार में लगातार हो रहे पेपर लीक देश की नींव को कमजोर कर रहे हैं। ये लाखों छात्रों के साथ धोखा है, अन्याय है। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार में बढ़ते लालच और भ्रष्टाचार से छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है।
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने किया देशभर में प्रदर्शन

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

