नयी दिल्ली, 16 फरवरी (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर न्यायमूर्ति अंजरिया की नियुक्ति से संबंधित धोषणा की। अधिसूचना के अनुसार, कर्नाटक उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश पी एस दिनेश कुमार के 24 फरवरी को सेवानिवृत होने के बाद न्यायमूर्ति अंजरिया उनका स्थान लेंगे।
उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अंजारिया को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सात फरवरी 2024 को सिफारिश की थी।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी गवाई की कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अंजारिया की नियुक्ति की सिफारिश करने से संबंधित फैसला लिया था। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने यह भी सिफारिश की कि न्यायमूर्ति कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद उसी दिन न्यायमूर्ति अंजारिया को मुख्य न्यायाधीश बनाया जाए।
बीरेंद्र, यामिनी
न्यायमूर्ति अंजारिया कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

