न्यायमूर्ति अंजारिया को कर्नाटक हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश

Wasim7 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 07 फरवरी (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की बुधवार को सिफारिश की।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी गवाई की कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अंजारिया की नियुक्ति की सिफारिश करने से संबंधित फैसला लिया।
कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी एस दिनेश कुमार 24 फरवरी को सेवानिवृत होने वाले हैं।
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने यह भी सिफारिश की कि न्यायमूर्ति कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद उसी दिन न्यायमूर्ति अंजारिया को मुख्य न्यायाधीश बनाया जाए।
बीरेंद्र.संजय

Share:

Comments

Leave a comment