नयी दिल्ली 03 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने पिछले एक दशक में “सिस्टम” के साथ छेड़खानी, खिलवाड़ और हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि इसे तहस नहस कर दिया है तथा मित्र पूंजीवाद, महंगाई, बेरोज़गारी और असमानताओं के खिलाफ न्याय के लिए पार्टी की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।
पार्टी संचार प्रमुख और महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को यहां कहा कि “सत्यमेव जयते” का नारा लगाने वालों ने पिछले एक दशक में “सिस्टम” के साथ छेड़खानी, खिलवाड़ और हेराफेरी की है और उसे तहस नहस कर दिया है। अडानी समूह के लेन देन पर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमयन बोर्ड (सेबी) के कामकाज पर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय उदार है। उन्होंने कहा कि मित्र पूंजीवाद, महंगाई, बेरोज़गारी और असमानताओं के लिए पार्टी की लड़ाई और भी मजबूती से जारी रहेगी।
श्री रमेश ने आरोप लगाया कि सेबी की कृपा से अडानी ग्रुप की अवैध गतिविधियां चल रही है। उन्होंने विभिन्न रिपोर्ट के हवाले से कहा कि देश में कोयले का प्रयोग करने वालों और बिजली उपभोक्ताओं की जेब से निकलने वाले पैसे तथा अडानी समूह की कंपनियों में जाने वाले धन के बीच एक स्पष्ट संबंध है।
सत्या, उप्रेती
पिछले एक दशक में सिस्टम के साथ छेड़खानी: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में महिला ठेकेदार से 25 लाख की कथित रंगदारी मांगने का आरोप, भाजपा नेताओं समेत 12 पर FIR

उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार

