नयी दिल्ली, 11 जून (कड़वा सत्य) दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विभाग द्वारा इस बार ऐसी तैयारी की गई है कि यदि पिछली बार की भांति भी पानी यमुना में आ जाएगा तो भी दिल्ली में बाढ़ नहीं आएगी और पानी सड़कों पर नहीं आएगा I
श्री भारद्वाज आईटीओ स्थित यमुना के बैराज की स्थिति का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से कहा कि पिछले साल जैसी बारिश हुई और हरियाणा की ओर से जितना पानी यमुना में छोड़ा गया, बीते कई दशकों में इतना पानी कभी यमुना में नहीं आया था। उन्होंने कहा कि हालांकि यह बैराज हरियाणा सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है, इस बैराज के संचालन की जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की है, परंतु बीते वर्ष की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही इस बार दिल्ली सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने समस्या से निपटने के लिए हरियाणा सरकार के साथ तालमेल करके सारी तैयारियां की है I विभाग द्वारा इस बार ऐसी तैयारी की गई हैं, कि यदि पिछली बार की भांति भी पानी यमुना में अगर आ जाएगा तो भी दिल्ली यमुना में बाढ़ नहीं आएगी और यमुना का पानी सड़कों पर नहीं आएगा I
पिछले वर्ष की भांति भी पानी आया तो भी यमुना में बाढ़ नहीं आएगी : सौरभ भारद्वाज

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

