नयी दिल्ली 16 फरवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने पार्टी के बैंक खाते सील होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार ने उसके खाते सील करके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर बेड़ियां लगा दी है।
कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दो दिन पहले कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के बैंक खाते सील कर दिए हैं और इन खातों में चेक जमा करने तथा पैसे निकालने पर पाबंदी लगा दी गयी है।
श्री माकन ने कहा, “हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस के अकाउंट पर तालाबंदी कर दी गई है। ये कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुए देश का लोकतंत्र फ्रीज हो गया है।”
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सोच समझ कर यह कदम आम चुनाव की घोषणा होने से महज दो सप्ताह पहले उठाया है। यह मामला पांच साल पहले का है, जब पार्टी को आयकर जमा करने में कुछ दिनों की देर हो गई थी और उसकी एवज में 210 करोड रुपए आयकर के रूप में मांगते हुए पार्टी के बैंक खाते सील कर दिए है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव की घोषणा से ठीक पहले प्रमुख विपक्षी दल के बैंक खाते सील करके सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या कर दी है और जाता दिया है कि भाजपा सरकार देश में एक पार्टी की शासन व्यवस्था कायम करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के जिन खातों को सील किया गया है उनमे 25 करोड़ से भी कम वह पैसा है जिसे क्राउड फंडिंग के जरिए एकत्र किया गया है। उनका कहना था कि इस राशि मे 95 प्रतिशत पैसा 100, 200 रुपए के संग्रहण से आया है। दुख की बात यह है कि युवा कांग्रेस के खाते में मेंबरशिप का जमा पैसा है जबकि दूसरी तरफ भाजपा के खाते में कॉर्पोरेटरों द्वारा बॉन्ड से जमा वह पैसा है जिसे उच्चतम न्यायालय ने असंवैधानिक करार दिया है। फिर भी उसके खाते चल रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या और देश में डेमोक्रेसी को खत्म करने की साजिश है।
श्री माकन ने कहा कि भाजपा सरकार की यह कार्रवाई बताती है कि वह लोकतंत्र को खत्म कर एक पार्टी सिस्टम चलाना चाहती है। वह विपक्षी दलों के बैंक खातों को सील कर लोकतंत्र को बेड़ियों में जकड़ कर लोकतंत्र की तालाबंदी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस बारे में शिकायत दर्ज कर दी है और अब सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया जाएगा।
डेस्क
प्रमुख विपक्षी दल के बैंक खाते फ्रीज़ कर सरकार ने की लोकतंत्र पर तालाबंदी: कांग्रेस

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

