नयी दिल्ली, 19 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को दार्शनिक तथा तर्कशील नेता बताते हुए उन्हें अपना मार्ग दर्शन बताया और शुभकामनाएं दी कि वह राजनीतिक के क्षितिज पर सितारे की तरह चमकते रहें।
श्रीमती वाड्रा ने कहा “मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं , जिनकी जीवटता अद्वितीय है। दृष्टिकोण ऐसा है जो सबके पथ को रोशन करता है। मेरे हमेशा के दोस्त, मेरे सहयात्री, तर्कशील मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता। चमकते रहो , तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे भी श्री गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा “बधाई राहुल गांधी को, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। संविधान के मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाज़ों के प्रति आपकी सशक्त करुणा, ऐसे गुण हैं जो आपको सबसे अलग बनाते हैं। कांग्रेस का विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा का लोकाचार आपके सभी कार्यों में दिखाई देता है, क्योंकि आप सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाकर अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने के अपने मिशन में लगे हुए हैं।”
उन्होंने कहा “मैं आपके लंबे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं।”
अशोक
कड़वा सत्य
प्रियंका ने राहुल को अपना पथप्रदर्शक बताते हुए जन्मदिन की दी बधाई

Patna News: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA का बड़ा एक्शन! अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

बिहार: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाहियों से बाइक लूटने की कोशिश; तीन बदमाश फरार

