नयी दिल्ली, 04 मई (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने किसानों से कहा है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान हित में जरूरी निर्णय लिए जाएंगे और फसल बीमा की राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
श्री खडग़े ने कहा "किसानों के लिए बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफ़र होगा। कांग्रेस गारंटी देती है कि फसल बीमा को खेत और किसान के अनुरूप बनाया जाएगा।"किसान से बीमा राशि के अनुसार प्रीमियम लिया जाएगा और किसनों के सभी दावों का निपटान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने फसल बीमा योजना को प्राइवेट बीमा कंपनी मुनाफा योजना बना दिया और 2016 से अब तक 57,619.32 करोड़ रुपये का मुनाफा चंद मुट्ठीभर बीमा कंपनियों को कमवाया।
किसानों के दावों का समय पर भुगतान नहीं करने की सरकार की आलोचना करते उन्होंने कहा "सरकारी आँकड़ों के अनुसार, उदाहरण के तौर पर, रबी 2022-23 के दौरान क़रीब 6 करोड़ पंजीकृत किसानों में से केवल 7.8 लाख किसानों के दावों का भुगतान किया गया। जो शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी अन्नदाता किसानों की ख़ुशहाली के लिए समर्पित है। 'किसान न्याय की गारंटी से हम उनका जीवन सुधारेंगे।"
.साहू
कड़वा सत्य
फसल बीमा का पैसा किसान के खाते में सीधे भेजेंगे : खडगे

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

