नयी दिल्ली, 17 फरवरी (कड़वा सत्य) भारत जोडो न्याय यात्रा पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि बाबा काशी विश्वनाथ जी का दर्शन कर जलाभिषेक किया लेकिन हैरानी की बात यह है कि प्रशासन ने बाबा के दर्शन करते समय फोटो खींचने की इजाजत उन्हें नहीं दी।
श्री गांधी ने कहा, "आज सवेरे करीब 10.30 बजे काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और अभिषेक किया। अंतिम क्षण पर मंदिर में जाने के लिए हमारे कैमरा को मिली अनुमति निरस्त कर दी गई। ज़िला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि मंदिर के कैमरापर्सन द्वारा खींचे फोटो को साझा किया जाएगा लेकिन साढ़े तीन घंटे तक लगातार प्रयास करने पर भी फोटो उपलब्ध नहीं कराई गई।"
उन्होंने कहा, "फिर कुछ सात तस्वीरें भेजी गईं जिनमें से एक भी दर्शन करने की नहीं हैं - जबकि मंदिर के कैमरापर्सन ने फोटो खींची थीं। ऐसा करके वाराणसी के जिला प्रशासन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह दिल्ली में बैठे 'कैमराजीवी' के मुलाजिम से ज़्यादा और कुछ नहीं।"
कांग्रेस नेता ने खुद को शिव भक्त बताते हुए फोटो खींचने की इजाजत नहीं देने को ओछी राजनीति करार देते हुए कहा, "यह राजनीति और चाटुकारिता नहीं ओछापन है—पर याद रहे शिव के भक्त को न उनके संकल्प से, न न्याय के इस महासंग्राम से कोई ताकत रोक सकती है। बाबा विश्वनाथ सबका भला करें, दुष्टों को सन्मति दें।"
अभिनव,आशा
बाबा विश्वनाथ के दर्शन में फोटो खींचने की इजाज़त नहीं मिलने पर भड़के राहुल


उत्तर प्रदेश: बलिया पुलिस का ऑपरेशन गौ-तस्कर, उभांव थाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 तस्कर गिरफ्तार, 13 गोवंश बरामद

उत्तर प्रदेश: शॉर्ट सर्किट से खाद-बीज गोदाम में भीषण आग, 700 बोरी मक्का जलकर राख

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट: 15 मेडिकल कैंप और 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी

