नयी दिल्ली, 29 फरवरी (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शाम यहां शुरू हुई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित हो रही इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की ।
बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल एवं भूपेंद्र यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, डॉ के लक्ष्मण, डॉ इकबाल सिंह लालपुरा, श्रीमती सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, भाजपा के उपाध्यक्ष ओम माथुर तथा भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष के अलावा प्रदेशों के चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री भी मौजूद थे।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में 190 से 200 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किये जाने और करीब सौ उम्मीदवारों के नामों की सूची एक दो दिन में जारी किये जाने की संभावना है। बाकी के नाम करीब एक सप्ताह के भीतर जारी किए जा सकते हैं।
सचिन डेस्क
भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़: बोरतलाव में 3 मासूमों की मौत के बाद उबाल, दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की उठी मांग

