नयी दिल्ली 04 जून (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीटें अपेक्षा से कम रहने से दोपहर बाद मायूसी का वातावरण दिखायी दिया जबकि कांग्रेस के मुख्यालय में भारी उत्साह का वातावरण था।
पार्टी के 6-ए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित केन्द्रीय कार्यालय में जश्न और सुरक्षा के भारी इंतज़ाम किये गये थे, लेकिन दोपहर बाद जब मतगणना में भाजपा का आंकड़ा 242 से 245 के आसपास टिक गया और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का आंकड़ा 295 के आसपास दिख रहा था, उस समय पार्टी के बड़े नेता अपने अपने घरों में या कमरों में कैद हो कर विचार मंत्रणा में उलझे थे। भाजपा कार्यालय के पीछे वाले भाग में प्रवक्ताओं के अस्थायी केबिन बनाये गये थे जिनमें भाजपा के कई प्रवक्ता टीवी चैनलों की बहस में भाग ले रहे थे। हालांकि बाहर कार्यकर्ता राजग की जीत की खुशी में ढोल नगाड़े बजा रहे थे।
भाजपा के कार्यालय में मायूसी, कांग्रेस कार्यालय में उत्साह का माहौल

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

