नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन का परिणाम बताया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यहां भाजपा के मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने जा रही है। पार्टी का हर कार्यकर्ता खुश और उल्लासित है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के जो काम हुए हैं, उस पर मुहर लगाई है।
श्री सिंह ने कहा कि मतगणना पूरी होने तक भाजपा की सीटें और बढ़ेंगी। भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
.साहू
कड़वा सत्य
भाजपा तीसरी बार हरियाणा में बनायेंगी सरकार- अरूण

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

