नयी दिल्ली,(कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की।
भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में आज शाम यहां प्रेस कांफ्रेंस में उम्मीदवारों की घोषणा की गयी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 16 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से 195 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी परंपरागत सीट वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत तथा 34 केंद्रीय और राज्यमंत्री शामिल हैं।
राज्यवार सूची में उत्तर प्रदेश की 51 , पश्चिम बंगाल की 26 , मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15 , राजस्थान की 15 ,केरल की 12 , तेलंगाना की नौ , असम की 11 , झारखंड की 11 छत्तीसगढ़ की 11 , दिल्ली की पांच, जम्मू कश्मीर की दो , उत्तराखंड की तीन , गोवा , अंडमान और दमन की एक-एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किये गये हैं।
डेस्क,आशा
जारी
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

