इंफाल, 30 अप्रैल (कड़वा सत्य) मणिपुर में बाहरी मणिपुर सीट के लिए छह मतदान केंद्रों पर मंगलवार सुबह सात बजे पुनर्मतदान शुरू हो गया।
मतदाता मौसम साफ न होने के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से बाहर निकलने लगे है।
भारत चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत हिंसा और ईवीएम को नष्ट करने की खबरों के कारण 30 अप्रैल को तीन विधानसभा क्षेत्रों के छह मतदान केंद्रों पर पुनमर्तदान का आदेश दिया था। यहां शुक्रवार को मतदान हुआ था।
मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा।
कांग्रेस ने 19 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की थी। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा धमकी दी गई थी। मतदान के दौरान धांधली, बूथ पर कब्जा और ईवीएम को नष्ट करने की खबरें आईं।
मतदान में अभी तक किसी तरह की हिंसा की कोई खबर नहीं है।
कड़वा सत्य
मणिपुर में पुनर्मतदान शुरू

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

