मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Wasim23 December 20231 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (कड़वा सत्य) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को यहां अपने सहयोगी उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और श्री जगदीश देवड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”
इस पोस्ट में श्री मोदी के साथ इन नेताओं की मुलाकात की तस्वीर भी लगायी गयी है।
मनोहर, उप्रेती

Share:

Comments

Leave a comment