नयी दिल्ली, 03 मई (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने परिवार की परंपरागत रायबरेली सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शुक्रवार कहा कि उनकी मां गांधी ने भरोसे से उन्हें अपनी कर्मभूमि सौंपी है और वह उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
श्री गांधी ने कहा ,“रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था। मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है। ”
उन्होंने रायबरेली की तरह अमेठी के लोगों को अपने परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा ,“अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग- अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार हैं और मुझे ख़ुशी है कि 40 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। ”
श्री गांधी ने रायबरेली और अमेठी के लोगों से अन्याय के खिलाफ मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा ,“अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में, मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं। मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं। ”
,
कड़वा सत्य
मां ने भरोसे से सौंपी मुझे अपनी कर्मभूमि रायबरेली : राहुल


उत्तर प्रदेश: बलिया पुलिस का ऑपरेशन गौ-तस्कर, उभांव थाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 तस्कर गिरफ्तार, 13 गोवंश बरामद

उत्तर प्रदेश: शॉर्ट सर्किट से खाद-बीज गोदाम में भीषण आग, 700 बोरी मक्का जलकर राख

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट: 15 मेडिकल कैंप और 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी

