नयी दिल्ली, 25 मई (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को यहां लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेते हुए मतदान किया।
श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में बने मतदान केंद्र में लाइन में लगकर अपना मत डाला। इस मतदान केंद्र का संचालन केवल महिला चुनाव कर्मियों द्वारा किया जा रहा है और इसे पिंक बूथ का नाम दिया गया है।
राष्ट्रपति ने मतदान के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेकर अपना दायित्व पूरा किया है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।
श्री धनखड़ ने पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ के साथ मत डाला। दोनों ने सुबह करीब नौ बजे नॉर्थ एवेन्यू स्थित केंद्रीय लोक निर्माण विभाग सेवा केंद्र में बने मतदान केंद्र में वोट डाला।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि लोक सभा के चुनाव में अपना वोट डालना गौरव का क्षण है। मताधिकार दायित्व भी है और ताकत भी है!
भारत विश्व का सबसे जीवंत, सक्रिय और प्रभावी लोकतंत्र है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आप भी अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाएं।
उल्लेखनीय है की राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
,
कड़वा सत्य
मुर्मु और धनखड़ ने दिल्ली में किया मतदान


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

