नयी दिल्ली, 26 फरवरी (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति समवेदना व्यक्त की है।
श्रीमती मुर्मु ने डिजिटल मीडिया मंच एक्स पर शोक संदेश में लिखा, ‘‘सुप्रसिद्ध गजल गायक श्री पंकज उधास की मृत्यु का समाचार दुखद है। पद्म श्री और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित पंकज उधास जी ने सुगम संगीत को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैं उनके परिवारजनों और प्रशंसकों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।”
मुर्मु ने पंकज उधास के निधन पर जताया शोक

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

