मुर्मु ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दी

Wasim8 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 07 मार्च (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों विशेष रूप से महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने गुरूवार को अपने संदेश में कहा , “ यह दिवस महिलाओं की उपलब्धियों के सम्मान , महिला पुरूष समानता और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढाने के लिए समर्पित है। यह दिवस महिलाओं के लिए अवसर की समानता तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में उन्हें सशक्त बनाने के लिए अभियान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। महिलाओं को आज भी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन पर विचार करने और उनका समाधान करने की जरूरत है।”

Share:

Comments

Leave a comment