नयी दिल्ली 07 अक्टूबर (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को यहां मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया।
राष्ट्रपति ने श्री मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया। राष्ट्रपति भवन में डॉ. मुइज्जू का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का करीबी दोस्त एवं प्रमुख भागीदार है तथा भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति और सागर विजन में एक विशेष स्थान रखता है। इस यात्रा के दौरान अपनाया गया विज़न दस्तावेज़ हमारे संबंधों के स्तर को ऊंचा उठाएगा और व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी हासिल करने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप प्रदान करेगा।
मुर्मु से मिले मालदीव के राष्ट्रपति

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

