नयी दिल्ली, 23 फरवरी (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरु रविदासजी की जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्रीमती मुर्मू ने देशवासियों से इस महान संत की शिक्षाओं को जीवन में अपनाते हुए राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय योगदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि संत रविदासजी ने समाज में शांति, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश फैलाया। उन्होंने लोगों को आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया।
अपने शुभकामना संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, 'मैं गुरु रविदासजी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”
उन्हाेंने कहा कि संत रविदास आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन आस्था और भक्ति के साथ मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने जाति-आधारित और सामाजिक भेदभाव के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया। गुरु रविदासजी ने भक्ति-साधना का पालन करके समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया।
मनोहर, यामिनी
मुर्मू ने गुरु रविदासजी की जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

