मैक्रॉन ने गणतंत्र दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी

Wasim26 January 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 26 जनवरी (कड़वा सत्य) देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने भारत की जनता को शुभकामनाएं दी है।
श्री मैक्रॉन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “आपके साथ होने पर गर्व है। आइए जश्न मनाएं।”
गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10-30 बजे नयी दिल्ली के विजय चौक से शुरू होगी। इस वर्ष समारोह में एक फ्रांसीसी दल की भागीदारी भी शामिल है। परेड में अन्य आकर्षणों में भारत का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग और इसरो का मिशन चंद्रयान -3 प्रमुख हैं।
डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment