मोदी जन्म से नहीं है ओबीसी : राहुल

Aasim8 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 08 फरवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर सवाल उठाया और तीखे अंदाज में देश की जनता को बताया कि श्री मोदी ओबीसी नहीं हैं।
श्री गांधी ने आज कहा कि श्री मोदी जाति से ओबीसी नहीं हैं बल्कि भाजपा की गुजरात इकाई ने उन्हें ओबीसी बनाया है इसलिए वह पिछड़ों के हितों के काम नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने एलानिया अंदाज में कहा "सच सुनो। नरेंद्र मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं, उन्हें ओबीसी गुजरात की भाजपा सरकार ने बनाया है। वह कभी पिछड़ों के हक़ और हिस्सेदारी के साथ न्याय नहीं कर सकते।"
उन्होंने जातिगत गणना को लेकर भी मोदी सरकार की नियति पर सवाल उठाए और कहा, "नरेंद्र मोदी जातिगत गिनती नहीं करने वाले। जातिगत गिनती कांग्रेस ही करके दिखाएगी।"
अभिनव, आशा

Share:

Comments

Leave a comment