मोदी ने ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ का संदेश फैलाने का अनुरोध किया

Wasim27 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 27 फरवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी वर्ग के लोगों से नये मतदाताओं के बीच ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान के बारे में संदेश फैलाने का आग्रह किया है।
नये मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने और युवा मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ विषयक अभियान चलाया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ एक गान साझा करते हुए अन्य लोगाें से भी इसे साझा करने का अनुराेध किया है।
श्री ठाकुर की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “ आइए हम अपनी चुनावी प्रक्रिया को और अधिक सहभागी बनाएं। मैं सभी वर्गों के लोगों से पहली बार के मतदाताओं के बीच अपने-अपने तरीके से संदेश फैलाने का आह्वान करता हूं । ”
संजीव

Share:

Comments

Leave a comment