नयी दिल्ली 09 जून (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री मनोनीत नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की समाधि सदैव अटल तथा महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर उन्हें ंजलि अर्पित की।
श्री मोदी को आज शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। श्री मोदी ने सबसे पहले राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ंजलि अर्पित की। उनके साथ केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री रहे हरदीप सिंह पुरी भी थे ।
श्री मोदी इसके बाद श्री वाजपेई की समाधि सदैव अटल गए और उन्हें ंजलि दी।
वह इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी गए और शहीदों को ंजलि अर्पित की।
इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी भी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर मौजूद थे।
श्री मोदी के साथ उनके मंत्री परिषद के कुछ सदस्य भी शपथ लेंगे।
,
कड़वा सत्य
मोदी ने युद्ध स्मारक, राजघाट और सदैव अटल जाकर ंजलि अर्पित की

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

