नयी दिल्ली, 28 सितंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवा विरोधी हैं और उनकी नीतियों ने युवाओं के लिए रोजगार के कोई अवसर पैदा नहीं किए हैं,जिससे देश का युवा बर्बाद हो गया है।
श्री खड़गे ने आज यहां कहा, "बेरोज़गारी से बड़ा देश में कोई मुद्दा नहीं है। युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने में मोदी जी का सबसे बड़ा योगदान है। अभी आए पीएलएफएस के आँकड़ों को अगर बारीक़ी से देखें तो लाख कोशिशों के बावजूद ये सरकारी डेटा युवाओं की बेबसी को छिपा नहीं पा रहा है।"
उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया और कहा,"श्री नरेन्द्र मोदी जी को बताना चाहिए — क्या 2023-24 में युवा बेरोज़गारी 10.2 प्रतिशत के भयावह स्तर पर नहीं है। रंग-बिरंगे नारे देने और फ़ोटोबाज़ी करने के बजाय मोदी जी ने युवाओं को नौकरियां देने के लिए क्या किया। क्या ये सच नहीं है कि जिन महिलाओं के पास रेगुलर आय की नौकरी है उनकी संख्या अब सात वर्षों में सबसे कम होकर मात्र 15.9 प्रतिशत रह गई है।"
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "क्या गाँव-देहात में अनपेड नौकरी करने वाली महिलाओं की संख्या 2017-18 के 51.9 प्रतिशत से बढ़कर अब 67.4 प्रतिशत नहीं हुई है, जो ग् ीण बेरोज़गारी को दर्शाता है। विनिर्माण क्षेत्र पर रोज़ाना ढिंढोरा पीटने वाली मोदी सरकार ने इसमें पिछले सात वर्षों में रोज़गार में बढ़ोतरी क्यों नहीं की है। ये आंकड़ा 2017-18 के 15.85 प्रतिशत से लुढ़कर अब 11.4 प्रतिशत कैसे रह गया।"
उन्होंने कहा कि श्री मोदी को याद रखना चाहिए कि भारत का एक-एक युवा जिसके रोज़गार को आपकी सरकार ने हथियाने का काम किया है, वो चुनाव दर चुनाव भाजपा को हराने का एकमात्र काम करेगा।
,
कड़वा सत्य
मोदी सरकार की नीतियों ने बर्बाद कर दिया देश के युवाओं का भविष्य : खड़गे

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

