नयी दिल्ली 03 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय विदेश सेवा के 1998 बैच के अधिकारी रणधीर जायसवाल ने आज यहां विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता का कार्यभार संभाल लिया।
श्री जायसवाल ने श्री अरिंदम बागची का स्थान लिया है जिन्हें संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा कार्यालय में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
शास्त्री भवन स्थित विदेश मंत्रालय के बाह्य प्रचार विभाग (एक्सपी डिवीजन) में श्री बागची ने श्री जायसवाल को कार्यभार सौंपा। इस मौके पर विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री जायसवाल का स्वागत किया।
श्री जायसवाल इससे पहले न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत थे। वह संयुक्त राष्ट्र न्यूयॉर्क मुख्यालय में भारत के स्थायी मिशन, पुर्तगाल, क्यूबा और दक्षिण अफ्रीका में भी तैनात रह चुके हैं।
सचिन
रणधीर जायसवाल ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कार्यभार संभाला

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

