नयी दिल्ली 14 फरवरी (कड़वा सत्य) बीजू जनता दल ने केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओड़िशा से राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी का समर्थन करने की घोषणा की है।
बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को पत्र लिखकर कहा कि उनकी पार्टी ओड़िशा से राज्यसभा चुनाव में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य में रेलवे और दूरसंचार क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को देखते हुए लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने श्री वैष्णव को ओड़िशा से राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।
संजीव
राज्यसभा चुनाव में वैष्णव का समर्थन करेगा बीजू जनता दल

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

