नयी दिल्ली, 13 मई (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्साहित होकर चुनाव प्रचार में शामिल होने पर रायबरेली के लोगों का अभिनंदन किया और कहा कि उनके नेहरू गांधी परिवार का रायबरेली से 100 साल पुराना रिश्ता है।
श्री गांधी ने कहा "रायबरेली और मेरे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता है। हमारा ये रिश्ता 100 साल पुराना है। यहां पहले मेरे परदादा जवाहरलाल नेहरू जी आए थे। मैं यह कह सकता हूं कि जवाहरलाल नेहरू जी को रायबरेली की जनता ने राजनीति सिखाई थी।"
उन्होंने कहा "जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने देश की नींव रखी। यानी देश की राजनीति की नींव रायबरेली की जनता ने रखी। फिर इंदिरा गांधी जी और गांधी जी यहां आईं। उन्होंने यहां कई बड़े काम किए और अब मैं यहां आया हूं।"
श्री गांधी ने उन पर फिल्माये गये गीत के लिए भी रायबरेली के लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा "आपने इतने प्यार से मेरे लिए ये गाना बनाया और उस पर जोश, उमंग और डांस के संग हमारे अभियान को उत्सव बना दिया। इसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।"
श्रीमती वाड्रा ने कहा, "हमारा रायबरेली परिवार सौ सालों से लगातार लोकतंत्र, संविधान और न्याय की लड़ाई लड़ता रहा है। पंडित मोतीलाल नेहरू जी के समय से लेकर आज तक रायबरेली ने हमेशा देश को रास्ता दिखाया है और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। एक बार फिर से रायबरेली परिवार एकजुट होकर न्याय की मशाल जलाने को तैयार है।"
,
कड़वा सत्य
रायबरेली से नेहरू-गांधी परिवार का सौ साल पुराना रिश्ता: राहुल-प्रियंका


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

