नयी दिल्ली 23 फरवरी (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदासजी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “ मैं गुरु रविदासजी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। संत रविदास आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन आस्था और भक्ति के साथ मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने जाति-आधारित और सामाजिक भेदभाव के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया।”
श्रीमती मुर्मु ने कहा कि गुरु रविदासजी ने भक्ति-साधना का पालन करके समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया। उन्होंने समाज में शांति, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश फैलाया। उन्होंने लोगों को आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। उन्होंने देशवासियों का आह्वान किया कि वे गुरू रविदास की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें।
संजीव
राष्ट्रपति ने गुरू रविदास की जयंती पर शुभकामनाएं दी

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

