नयी दिल्ली 23 सितंबर (कड़वा सत्य) राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 10वां दो दिवसीय सम्मेलन सोमवार को यहां आयोजित हो रहा है जिसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे।
लोकसभा सचिवालय के अनुसार राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र का यह यह दसवां सम्मेलन है जो यहां संसद भवन परिसर में दो दिन तक चलेगा।
सचिवालय के अनुसार सम्मेलन '23-24 सितंबर को संसद भवन परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल होंगे। सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति की बैठक के साथ शुरु हो जाएगी।'
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस दो दिवसीय सम्मेलन का विषय 'सतत और समावेशी विकास में विधायी निकायों की भूमिका' है और संसदीय विशेषज्ञ इस विषय पर चर्चा और मंथन करेंगे।
,
कड़वा सत्य
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का सम्मेलन आज

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़: बोरतलाव में 3 मासूमों की मौत के बाद उबाल, दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की उठी मांग

