नयी दिल्ली, 02 मई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष और जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने अयोध्या में श्री लला मंदिर के निर्माण को एक बड़ी सभ्यतागत-उपलब्धि बताते हुए कहा है कि इससे न केवल भारत के सभी समुदायों, बल्कि विश्व के लोगों की भी भलाई ही होगी।
श्री मिश्रा उपभोक्ता हित और बाजार प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में काम करने वाले संगठन कट्स इंटरनेशनल की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यहां आयोजित व्याखानमाला का 12वां व्याख्यान दे रहे थे। कट्स की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री मिश्रा ने कहा, “श्री लला मंदिर के महत्व को सभ्यतागत संदर्भ में समझने की जरूरत है। सभ्यता के प्रतीक के रूप में श्री लला का अभ्युदय न केवल भारत के सभी समुदायों के लिए बल्कि दुनिया भर के लिए भला होगा।”
लला मंदिर निर्माण सभ्यतागत उपल्ब्धि: नृपेंद्र मिश्रा


उत्तर प्रदेश: बलिया पुलिस का ऑपरेशन गौ-तस्कर, उभांव थाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 तस्कर गिरफ्तार, 13 गोवंश बरामद

उत्तर प्रदेश: शॉर्ट सर्किट से खाद-बीज गोदाम में भीषण आग, 700 बोरी मक्का जलकर राख

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट: 15 मेडिकल कैंप और 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी

