नयी दिल्ली 26 मई (कड़वा सत्य) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बच्चों के अस्पताल में आग की घटना को हृदयविदारक करार देते हुए कहा कि इस लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा।
श्री केजरीवाल ने आज कहा “बच्चों के अस्पताल में आग की यह घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया उनके साथ हम सब खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। घटना के कारणों की जाँच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा वो बख्शा नहीं जाएगा।”
उल्लेखनीय है कि पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में स्थित एक अस्पताल में शनिवार रात को आग लगने के बाद बारह नवजात शिशुओं को वहाँ से निकाला गया, जिसमें छह की मौत हो गई ।
, संतोष
कड़वा सत्य
लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा: केजरीवाल

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

