नयी दिल्ली,25 मई (कड़वा सत्य) इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों को खास और आकर्षक अंदाज में अभिव्यक्त करने की कड़ी में शनिवार को देश में लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव की महत्ता को परिलक्षित करते हुए अपने होमपेज में इलेक्शन डूडल को पेश किया है।
गूगल के आज के डूडल में स्याही लगी तर्जनी को दिखाया गया है, जोकि लोकतांत्रिक मताधिकार की परंपरा को कायम रखने का प्रतीक है। इसके साथ ही गूगल ने डूडल के जरिए आम चुनाव से जुड़ी जानकारी साझा करने की अहम भूमिका का निर्वहन किया है। इस डूडल पर क्लिक कर चुनाव संबंधी अपडेट लिए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 संसदीय सीटों और ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण के लिए 42 सीटों पर मतदान कराये जा रहे हैं।
अशोक,
कड़वा सत्य
लोकतंत्र के महापर्व को परिलक्षित करता गूगल का डूडल

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

