लोकसभा चुनाव हार रही भाजपा, केजरीवाल की गिरफ्तारी इस बात का संकेत : दिलीप पांडे

Wasim23 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 22 मार्च (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार का संकेत बताया है।
‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडे ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा,“ पूरे देश ने देखा कि कैसे केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके अपने राजनीतिक अहंकार का परिचय दिया है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके लोकसभा चुनाव में अपनी हार की आशंका को भी और स्पष्ट कर दिया है। भाजपा के नेताओं के दिल के अंदर की बेचौनी, उनकी बौखलाहट और उनकी हड़बड़ाहट ईडी की कार्रवाई से साफ-साफ दिखाई देती है।”

Share:

Comments

Leave a comment