नयी दिल्ली 20 मई (कड़वा सत्य) लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर अपराह्न तीन बजे तक मतदान औसतन 47.53 प्रतिशत रहा। सभी सीटों के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
चुनाव आयोग ने बताया कि ओडिशा विधान सभा के दूसरे चरण के मतदान में बाकी 35 सीटों पर तीन बजे तक 48.95 प्रतिशत वोट डाले गये थे।
मतदान के पहले आठ घंटों में सर्वाधिक 62.72 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया जबकि महाराष्ट्र में सबसे कम 38.77 प्रतिशत मत पड़े थे।
आयोग के सूत्रों के अनुसार, मतदान कुल मिलाकर शांति पूर्ण चल रहा है।
पांचवें चरण में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रतिशत अपराह्न तीन बजे तक इस प्रकार रहा.....
राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश....मतदान प्रतिशत
बिहार .............................45.33
जम्मू-कश्मीर....................44.90
झारखंड .........................53.90
लद्दाख ...........................61.26
महाराष्ट्र...........................38.77
ओडिशा...........................48.95
उत्तर प्रदेश.......................47.55
पश्चिम बंगाल...................62.72
ओडिशा में अपराह्न तीन बजे तक बरगढ़ जिले में 53.42 प्रतिशत राज्य के झारसुगुड़ा जिले
में सबसे अधिक 55.08 प्रतिशत और बोलांगीर में 45.55 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा बौध में 54.28, गंजम में 45.66, कंधमाल में 48.41, नयागढ़ में 50.10, सुबरनपुर में 50.95, सुंदरगढ़ में 48.96 प्रतिशत मतदान हुआ।
. .श्रवण
कड़वा सत्य
लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में अपराह्न तीन बजे तक 47.53 प्रतिशत मतदान

लोकतंत्र उन सवालों को खामोश नहीं कर सकता, जो उसे जीवंत बनाए रखते हैं: चुनावी निष्पक्षता, विरोध के अधिकार और संवैधानिक जवाबदेही पर एडवोकेट सना रईस खान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज़ क्लस्टर, महवल का किया उद्घाटन; ₹140.95 करोड़ की लागत से विकसित परियोजना से बिहार के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

उत्तरप्रदेश: हत्या के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 25-25 हजार रुपये जुर्माना

