नयी दिल्ली 29 अप्रैल (कड़वा सत्य) चुनाव आयाेग ने सोमवार को दिल्ली , हरियाणा , बिहार , झारंखड , उत्तर प्रदेश , ओड़िशा एवं पश्चिम बंगाल के कुल 57 संसदीय निर्वाचन क्षेत्राें में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की।
आम चुनाव के छठें चरण में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सात , हरियाणा की दस , उत्तर प्रदेश की 14 , बिहार की आठ , झारखंड की चार , ओड़िशा की छह और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर 25 मई को मतदान कराया जाएगा।
अधिसूचना के अनुसार इन सीटों पर नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि छह मई है। नामांकन पत्रों की जांच सात मई की जाएगी और नाम नौ मई तक वापस लिए जा सकेंगे।
कुल सात चरणों में कराए जा रहे लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को कराई जाएगी।
,
कड़वा सत्य
लोस चुनाव के छठें चरण में 57 सीटों के लिए अधिसूचना जारी

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

