नयी दिल्ली 14 फरवरी (कड़वा सत्य) केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं श्री एल मुरुगन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा का टिकट दिया है और इस प्रकार से इनके लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना नगण्य हो गयी है।
भाजपा ने मध्यप्रदेश और ओडिशा से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए आज पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें इन दोनों केन्द्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को स्वीकृति प्रदान की है।
भाजपा ने मध्यप्रदेश से श्री एल मुरुगन को दोबारा टिकट दिया है जबकि अन्य तीन उम्मीदवार नये हैं। श्री उमेश नाथ महाराज, श्रीमती माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को टिकट दिया गया है जबकि ओडिशा से श्री अश्विनी वैष्णव को उतारा गया है।
बताया गया था कि श्री वैष्णव को पार्टी ने ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने के संकेत दिये थे और श्री वैष्णव ने तैयारी भी शुरू कर दी थी। इसी प्रकार से श्री मुरुगन को तमिलनाडु में उतारने के संकेत थे। हालांकि इन दोनों नेताओं को चुनावी प्रबंधन में अहम भूमिका दी जाएगी।
सचिन
वैष्णव को ओडिशा, मुरुगन को मध्यप्रदेश से मिला राज्यसभा का टिकट

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

