नयी दिल्ली 18 जून (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति की दुर्गम चोटियों से एक अमरीकी नागरिक का पार्थिव शरीर खोजकर वापस लाने के सफल बचाव अभियान के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम की सराहना की है।
श्री शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमें अपने बहादुर हिमवीरों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी की माउंटेन रेस्क्यू टीम ने हाल ही में लाहौल और स्पीति की दुर्गम चोटियों पर एक चुनौतीपूर्ण खोजी अभियान चलाया और एक अमरीकी नागरिक का पार्थिव शरीर वापस लेकर आए जिनकी पैराग्लाइडिंग करते हुए एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के अनुरोध पर आईटीबीपी टीम के सदस्य पहाड़ पर 14,800 फीट की चढ़ाई कर अपनी जान जोखिम में डालकर मानवता की भावना दिखाते हुए पार्थिव शरीर को वापिस लाए। श्री शाह ने कहा कि मानवता के प्रति आईटीबीपी का समर्पण प्रशंसनीय है।
कड़वा सत्य
शाह ने दुर्गम चोटियों पर बचाव अभियान के लिए आईटीबीपी की सराहना की

Patna News: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA का बड़ा एक्शन! अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

बिहार: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाहियों से बाइक लूटने की कोशिश; तीन बदमाश फरार

