नयी दिल्ली 29 मई (कड़वा सत्य) सेना ने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के विभिन्न अभियानों में जान गंवाने वाले शहीद सैनिकों को बुधवार को यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर ंजलि देकर 76 वां संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया।
लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर, सेना स्टाफ उप प्रमुख (सूचना प्रणाली और समन्वय), संयुक्त राष्ट्र संगठन के अधिकारियों, रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों ने इस मौके पर शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की। यह दिन 1948 में पहले संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, ‘यूएन ट्रूस सुपरविजन ऑर्गनाइजेशन’ के फिलिस्तीन में कार्य शुरू करने की याद में मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस पर शहीद सैनिकों को ंजलि

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

