नयी दिल्ली, 09 मई (कड़वा सत्य) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद भवन परिसर में आईआईएमयूएन से जुड़े युवा छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल करते हुये कहा कि भारतीय लोकतंत्र समय की कसौटी पर खरा उतरा है और विश्व का मार्ग प्रशस्त करता रहा है।
श्री बिरला ने कहा कि देश की संसद देश के 140 करोड़ लोगों की ओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है और उनकी समस्याओं और मुद्दों का समाधान प्रदान करती है।
उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख करते हुये कहा कि प्राचीन काल से, भारतीय लोकतंत्र समृद्ध रहा है और हमारे लोगों की प्रगति और विकास सुनिश्चित करने के लिये अग्रिम भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया को भारत से बहुत कुछ सीखना है, जो न केवल विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है बल्कि यह भी सुनिश्चित करता
है कि विविधता और लोकतंत्र के मूल्य हमारे सभी कार्यों में व्याप्त हों।
उन्होंने भारत के संविधान के विषय में कहा कि संविधान सरकार और संसद के हर फैसले को दिशा देता है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक भारतीय के अधिकारों की रक्षा करता है और समाज के सबसे कमजोर सदस्यों के लिये न्याय सुनिश्चित करता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मजबूत प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि श्री मोदी की पहल पर युवाओं के लिये देश भर में 'अपने संविधान को जानें' कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।
उन्होंने संविधान में निहित कर्तव्यों पर भी जोर दिया और युवाओं से अपनी सर्वोत्तम
क्षमताओं के साथ अपने संवैधानिक कर्तव्यों को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने भारत की युवा शक्ति के विषय व्यक्त करते हुये कहा कि श्री मोदी के 2047 में विकसित भारत के सपने को भारत के युवा ही पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ-साथ नवाचार और शोध के माध्यम से हमारे युवा भारत को दुनिया में सबसे आगे ले जायेंगे।
श्री बिरला ने चुनावी प्रक्रिया के प्रति युवाओं के उत्साह को देखते हुये युवा मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिये और लोकतंत्र को सदृढ़ करना चाहिये।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने विश्व में भारत के बढ़ते कद के विषय में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया के लिये एजेंडा तय कर रहा है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना विश्व मंच पर भारत के सभी कार्यों में रची बसी है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसी वैश्विक पहल का उल्लेख करते हुये श्री बिरला ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन शमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।
श्रवण
कड़वा सत्य
संविधान सरकार, संसद के हर फैसले का मार्ग प्रशस्त करता है: बिरला

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

