नयी दिल्ली 12 जनवरी (कड़वा सत्य) संसद का बजट सत्र बुधवार 31 जनवरी को प्रारंभ होगा और नौ फरवरी शुक्रवार तक चलेगा और इस दौरान दोनों सदनों की आठ बैठकें होगी।
लोकसभा एवं राज्यसभा के सचिवालय की ओर से शुक्रवार को जारी अलग-अलग विज्ञप्ति में बताया गया है कि सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को लोकसभा कक्ष में पूर्वाह्न ग्यारह बजे संबोधित करेगी।
एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2024-25 के लिए सरकार के आय-व्यय के अनुमान प्रस्तुत करेगी।
इस वर्ष पहली छमाही में देश में आम चुनाव होने वाले है इसलिए सरकार सीमित अवधि के खर्चे के लिए लेखानुदान की मांगे पारित करवाने के प्रस्ताव ला सकती है।
मनोहर , डेस्क
संसद का आगामी सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी तक

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

