नयी दिल्ली, 22 फरवरी (कड़वा सत्य) लोकसभा सासंद कुंवर दानिश अली ने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि किसान के बेटे का ऐसा उत्पीड़न देश की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।
अमरोह से सासंद श्री अली ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आवास पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के छापे पर कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'आज के ‘नये भारत’ में सत्यपाल मलिक जैसे ईमानदार और देशभक्त नेता को भी नहीं बख्शा जा रहा है। सरकारी एजेंसियों का ऐसा दुरुपयोग इससे पहले शायद ही देखने में आया हो। ‘किसान के बेटे’ को ऐसा उत्पीड़न देश की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।'
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में किरू जल विद्युत परियोजना के लिए 2,200 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य का ठेका देने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में राज्य के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसरों में गुरुवार को तलाशी अभियान चलाया।
आजाद,आशा
सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही सरकार : दानिश अली

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में वारंटियों पर शिकंजा, पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

