नयी दिल्ली 10अक्टूबर (कड़वा सत्य) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'हिज़्ब-उत-तहरीर' को 'आतंकवादी संगठन' घोषित किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। श्री शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,“आतंकवाद के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण करते हुए, गृह मंत्रालय ने आज 'हिज़्ब-उत-तहरीर' को 'आतंकवादी संगठन' घोषित किया।”
उन्होंने कहा कि यह संगठन आतंक के विभिन्न कृत्यों में शामिल है, जिसमें भोले-भाले युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर आतंकवादी संगठनों में शामिल करना और आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाना शामिल है। यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आतंकी ताकतों से सख्ती से निपटकर भारत को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
,
कड़वा सत्य
सरकार ने 'हिज़्ब-उत-तहरीर' को 'आतंकवादी संगठन' घोषित किया

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

